पहली बार परिवार वालों के सामने इतने क्लोज हुए मलाइका-अर्जुन, दिखा रोमांटिक अंदाज

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल, बीती रात मलाइका और अर्जुन करीना कपूर खान और कुछ दोस्तों के साथ लेट नाइट पार्टी करते हुए दिखाई दिए। पार्टी में अर्जुन की चाची यानि संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी नजर आईं। पार्टी के दौरान सबने खूब मस्ती की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में पहली बार मलाइका अर्जुन के इतने क्लोज नजर आ रही हैं। इसके बाद माना जा रहा हैं कि ये जोड़ी अब अपने रिलेशन को लेकर धीरे-धीरे सामने आ रही है। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री खूब सुर्खियां बटोर रही है। पार्टी की तस्वीरों को खुद महीप ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया है, जिसमें मलाइका और अर्जुन की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। मलाइका बेहद बोल्ड अंदाज में अर्जुन के पोज देती हुईं नजर आईं। पार्टी में मलाइका, अर्जुन और करीना समेत अमृता अरोड़ा  और काफी दोस्त नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को ले कर काफी गंभीर है और अगले साल शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com