सोने के दाम लुढ़के, चांदी की कीमतों में टिकाव

0

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 235 रुपए लुढ़ककर 32,015 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सामान्य औद्योगिक मांग से चांदी 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज 3.60 डॉलर की तेजी में 1,217.05 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की तेजी में 1,218.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.07 डॉलर की बढ़त में 14.32 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलगाव के कारण आई राजनीतिक अस्थिरता से विदेशी बाजारों में पीली धातु की मांग बढ़ी है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की ब्रेग्जिट योजना तब विवाद में आ गई जब उनकी सरकार के कई प्रमुख मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढाने की संभावना और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूत स्थिति के कारण पीली धातु की चमक सीमित रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,015
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,865
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,900
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,820
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :74,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *