हिम्मत है तो भाजपा राम मंदिर का निर्माण करके दिखाये: राबड़ी देवी

0

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा है कि वह भी चाहती हैं कि अयोध्या में मंदिर निर्माण हो, लेकिन इसके लिए सहमति जरूरी है। राबड़ी देवी ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और बीजेपी कितनी भी मशक्कत कर ले उसे कोई फायदा होने वाला नहीं है। सोमवार को राबड़ी देवी विधानमंडल की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची थी।

राबड़ी देवी आगे कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो वह है मंदिर का निर्माण करा कर दिखाये। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राम मंदिर केवल एक चुनावी मुद्दा भर है।

इस दौरान राबड़ी ने नीतीश सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। राबड़ी ने कहा है कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है फिर भी सरकार में बैठे लोग अपना ही गुणगान में लगे हैं।

दिवंगत माननीयों को विधानसभा ने किया याद
बिहार विधान सभा, विधान परिषद, राज्यसभा व लोकसभा के दिवंगत सदस्यों को विधानसभा में याद किया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सभी महानुभावों को याद करते हुए उनको याद किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सदन में एक मिनट का मौन भी रखा गया। याद किए गए लोगों में भीष्म नारायण सिंह, हीरालाल पासवान, रामरूप राय, प्रो रामदेव भंडारी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, फैयाज भागलपुरी, अजीजुल हक, भोला सिंह, अब्दुल जलील, कमल नाथ सिंह ठाकुर, जागेश्वर हाजरा शामिल हैं। सदन की ओर से दिवंगत महानुभावों के परिजनों को सदन की ओर से शोक संदेश भी भेजा जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *