भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कालका जी मंदिर में पूजा अर्चना की

0

 14 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर रैलियां व कार्यक्रम  – हजारों शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 14 जिलों में भारत जोड़ो पदयात्रा, रैलियां व कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोग व दिल्ली की आम जनता ने भी शिरकत की।

दिल्ली के सभी 14 जिलों में भारत जोड़ो पदयात्रा की अगुवाई जिला अध्यक्ष सर्वश्री पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार, गुरचरण सिंह राजू, दिनेश कुमार एडवोकेट, विरेन्द्र कसाना, जुबैर अहमद, विष्णु स्वरुप अग्रवाल, राजेश चौहान, आदेश भारद्वाज, मनोज यादव, विशाल मान, सतबीर शर्मा, मदन खोरवाल, मिर्जा जावेद अली व धर्मपाल चंदेला ने अपने-अपने जिलों में की।

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर पूरे देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाऐ रखने की जिस भावना से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी, उसी भावना को मजबूत करने के लिए अरविन्दर सिंह लवली ने कालका जी मंदिर पहुॅचकर प्रार्थना की व आर्शीवाद लिया। जैसे ही श्री लवली के कालका जी मंदिर की सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता को मिली वो भी वहां पहुॅचने लगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, नीरज बसौया, जितेन्द्र कुमार कोचर, अमित मलिक, विपिन गौड़, हिदायतुल्लाह आदि भी मौजूद थे।

जिलों की यात्राओं में पूर्व सांसद सर्वश्री रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, विजय सिंह लोचव, पूर्व निगम पार्षद अभिषेक दत्त, जगप्रवेश कुमार, शांति स्वरुप पूर्व निगम पार्षद पुष्पा सिंह, सतीश गुप्ता, आब्जर्वर सुषमा यादव, नरेश शर्मा नीटू, सहित ब्लाक अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

हाथों में तिरंगा झंडा लिए सायं 4 बजे से ही रैली स्थलों पर भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कार्यकर्ताओं के जमा होने का सिलसिला शुरु हो गया था। कार्यकर्ता ‘‘महंगाई और बेरोजगारी से नाता तोड़ो-भारत जोड़ो’’, ‘‘भारत जुड़ेगा, इंडिया जीतेगा’’ ‘‘कांग्रेस को लाना है, देश को बचाना है’’ जितना झूठ का शोर बढ़ेगा, उतना सच का जोर बढ़ेगा और झूठ का घड़ा फूटेगा, सत्ता का अहंकार टूटेगा आदि नारे लगा रहे थे। रैली स्थल श्री राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे से गूंज उठा।

युवाओं, महिलाओं व सभी धर्म के लोगों ने रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का न केवल स्वागत किया बल्कि आम लोगों का यह भी कहना था कि भारत जोड़ो यात्रा से नफरत के इस माहौल से छुटकारा मिला है। इन रैलियों में युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल थे। आम लोगों की यह प्रतिक्रिया भी थी कि सत्ता के लिए जो लोग नफरत की दुकान चला रहे हैं, राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा नफरत की दुकान पर भारी पड़ी है, नफरत के बाजार में मौहब्बत की दुकान खुली है।

अरविन्दर सिंह लवली ने वर्षगांठ के अवसर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश में एक नई क्रांति का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा द्वारा साम्प्रदायिकता फैलाने वाले संगठनों व राजनीतिक दलों पर राहुल गांधी का सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए राष्ट्रीय एकता व अंखड़ता हमेशा प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि कड़कती ठंड, गर्मी, बारिश की परवाह किए बिना जिस तरह राहुल जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की है उससे वो साम्प्रदायिक दल व संगठन घबरा गए है जो देश में सत्ता की खातिर नफरत का जहर फैला रहे है।

श्री लवली ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है, ऐसी घटिया सोच रखने वाली साम्प्रदायिक शक्तियों ने दिल्ली को भी नही बक्शा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दिल्ली में 15 साल के शासनकाल में जहां हमने दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया वहीं कभी भी दिल्ली में  साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नही दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में दिल्ली कांग्रेस एक बार पुनः अपने अस्तित्व को खड़ा करेगी। तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की वो राहुल जी के मोहब्बत के पैगाम को घर-घर तक पहुॅचाऐं।

वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से दिल्ली के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पदयात्रा में शामिल लोगों का हिंदू, मस्लिम सिक्ख इसाई सभी मजहबों के लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया है। उससे यह साबित हो गया है कि भारत जोड़ो यात्रा का असर दिल्ली की जनता पर पड़ा है, जिसके चलते आज दिल्ली की जनता एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि मौहब्बत के पैगाम को घर-घर तक पहुॅचाना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है और यह अभियान अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com