भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में सम्मेलन

0

पूर्वी दिल्ली जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू के नेतृत्व में ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के निर्देश अनुसार जिला कृष्णा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी जी के द्वारा पिछले वर्ष 7 सितंबर को शुरू की गई 4000 किलोमीटर की ऐतिहासिक भारत जोड़ो पद यात्रा की वर्षगांठ पर विशेष भारत जोड़ो सम्मेलन का पूर्वी दिल्ली के अनारकली वार्ड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र अरोड़ा के संयोजन में छत्रपति धर्मशाला परवाना रोड पर आयोजन किया गया और इस समारोह में सभी से अनुरोध किया गया कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में बड़ी संख्या में शामिल होकर भारत कि एकता अखंडता और भाईचारे को बढ़ावा दें और देश के लोकतंत्र को मजबूत करें । सम्मेलन के बाद सांकेतिक रूप में भारत जोड़ो यात्रा की भी शुरुआत कांग्रेसियों ने करी। इस मौके पर पूर्व विधायक नसीब सिंह, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधिक एवं मानवाधिकार विभाग के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला, लक्ष्मी नगर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ हरिदत्त शर्मा, पूर्व निगम पार्षद चौधरी प्रेम कुमार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद आलम, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज कुमार,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, लक्ष्मी नगर के बी एल ओ विकास कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जोगिंदर सिंह जोगी, पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शबनम खान, महिला कांग्रेस नेता नीतू बालाजी, महिला कांग्रेस जिला महासचिव श्रीमती प्रेम मिश्रा, शकरपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती ममता तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अश्विनी कपूर, प्रदेश मानवाधिकार विभाग के सचिव सरदार अमरजीत सिंह बिल्ला, लक्ष्मी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर सिंह धवन, कांग्रेस नेता मोहम्मद रईस, युवा नेता अनमोल भाटिया शाहिद सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com