Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2024
  • December
  • 10
  • राजनीति
  • नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान
  • तकनीक
  • राजनीति

नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा विमान

rashtratimesnewspaper December 10, 2024 1 min read
WhatsApp Image 2024-12-09 at 8.18.27 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल रंग ले आई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर पहली बार विमान उतरा। कई दशकों से देखा गया यह सपना मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 9 दिसंबर 2024 को आखिरकार पूरा हो गया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने आज अपनी परीक्षण उड़ान (वैलिडेशन फ्लाइट) में सफलता हासिल कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। एयरोड्रम लाइसेंसिंग प्रक्रिया का यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर हवाई जहाज़ उतारने का कार्य नियाल व यापाल द्वारा रिकॉर्ड 03 साल 02 महीने व 11 दिन की अवधि में संभव कर दिखाया, जिसकी आधारशिला भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 नवंबर 2021 को रखी थी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत सरकार के सिविल एविएशन मिनिस्टर के राम मोहन नायडू, माननीय सांसद गौतम बुद्ध नगर डॉक्टर महेश शर्मा, माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सिविल एविएशन यू पी एस.पी. गोयल, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह, सी ई ओ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट/यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण डॉ अरुणवीर सिंह, जिलाधकारी मनीष कुमार वर्मा, निदेशक नागरिक उड्डयन यू पी कुमार हर्ष, सी ई ओ यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्रिस्टोफ शेलमैन, किरण जैन सी ओ ओ, आशुतोष चतुर्वेदी हेड एडमिनिस्ट्रेटिव, नंदकिशोर सुन्द्रियाल, सुरभि राणा सहित अनेक अधिकारियों की उपस्थित में यह उपलब्धि हासिल की गई।
एयरपोर्ट के लिए लॉन्च कैरियर इंडिगो की ओर से संचालित उड़ान ने एयरपोर्ट की एप्रोच प्रक्रियाओं को सत्यापित (वैलिडेट) किया, इसके नेविगेशनल एड्स और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की सटीकता और कार्यक्षमता की पुष्टि की। यह महत्वपूर्ण कदम कमर्शियल ऑपरेशंस के लिए आवश्यक कड़े सुरक्षा और ऑपरेशनल स्टैंडर्ड्स के प्रति एनआईए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वैलिडेशन फ्लाइट के बाद एनआईए एयरोड्रम सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज को अंतिम रूप देगा और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप देगा। यह उपलब्धि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और प्रेसिजन एप्रोच पाथ इंडिकेटर (पीएपीआई) सिस्टम के अक्टूबर में सफल कैलिब्रेशन पर आधारित है, जिसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और आरएनपी (आवश्यक नेविगेशन प्रदर्शन) प्रक्रियाओं के सफल सिम्युलेटर परीक्षण का समर्थन प्राप्त था। यह कैलिब्रेशन एनआईए में विमान संचालन के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करता है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वैलिडेशन फ्लाइट्स का सफलतापूर्वक संचालन होना हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि उस समर्पण और सावधानीपूर्वक बनाई गई योजना को दर्शाता है जो यह सुनिश्चित करने में लगी है कि हवाई अड्डा कमर्शियल ऑपरेशन के लिए तैयार है। हम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए तैयार हैं और हवाई अड्डे पर यात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”
एयरबस ए-320 पर आरएनपी (रिक्वायर्ड नेविगेशन परफ़ॉर्मेंस) की प्रक्रियाओं और आईएलएस प्रस्ताव की प्रक्रियाओं को टेस्ट करने के लिए इस सत्यापन फ्लाइट का आयोजन किया जा रहा है। आरएनपी नेविगेशन स्पेसिफिकेशन का एक सेट है, जिससे एयरक्राफ्ट को बेहद सटीकता के साथ बिल्कुल सही फ्लाइटपाथ पर उड़ने की सहूलियत मिलती

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: मिशन छलांग योजना के तहत स्थापित निशुल्क आवासीय कोचिंग आखिर रंग लाइ
Next: पीएम मोदी और अडाणी का मास्क लगाए नेताओं का राहुल ने किया इंटरव्यू

संबंधित कहानियां

202610193984221
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
pexels-photo-35651041-4
1 min read
  • राजनीति

नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ 202610193984221 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026 0
बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

October 19, 2026 0
वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश pexels-photo-38556235-1 3
  • दुनिया

वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश

October 19, 2026 0
मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद pexels-photo-17996297-2 4
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

October 19, 2026 0
नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ pexels-photo-35651041-4 5
  • राजनीति

नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ

October 19, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

202610193984221
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
t3a4fosk_internet_625x300_17_October_26
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

rashtratimesnewspaper October 19, 2026 0
pexels-photo-38556235-1
1 min read
  • दुनिया

वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0
pexels-photo-17996297-2
1 min read
  • राष्ट्रीय

मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद

PULKIT CHATURVEDI October 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • सिक्किम: दुष्यंत कुमार गौतम ने लोक भवन में राज्य के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
  • बच्चों समेत सभी के लिए इंटरनेट मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
  • वेनेजुएला विपक्ष ने मचाडो को नेता माना, चुनाव का रोडमैप पेश
  • मेरठ खादी महोत्सव शुरू: त्योहारी खरीदारी के लिए देशभर के उत्पाद
  • नेतन्याहू का बयान: भविष्य में अमेरिका हो सकता है इस्राइल के खिलाफ

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.