Skip to content
June 16, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2025
  • December
  • 3
  • Uncategorized
  • फिल्म रिव्यू : गुस्ताख इश्क
  • Uncategorized

फिल्म रिव्यू : गुस्ताख इश्क

फिल्म समीक्षक ---सुनील पाराशर निर्देशक विभु पुरी की फिल्म गुस्ताख इश्क पुरानी दिल्ली की महक, उर्दू की नज़ाकत और मानवीय रिश्तों की कोमलता को बड़े पर्दे पर खूबसूरती से उकेरती है। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का दमदार अभिनय है, जो अपने किरदार में अद्भुत गहराई भर देते हैं। भले
PULKIT CHATURVEDI December 3, 2025 1 min read
WhatsApp-Image-2025-11-30-at-00.11.23_af416fd1-1-40

फिल्म समीक्षक —सुनील पाराशर

निर्देशक विभु पुरी की फिल्म गुस्ताख इश्क पुरानी दिल्ली की महक, उर्दू की नज़ाकत और मानवीय रिश्तों की कोमलता को बड़े पर्दे पर खूबसूरती से उकेरती है। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का दमदार अभिनय है, जो अपने किरदार में अद्भुत गहराई भर देते हैं। भले ही फिल्म के कलाकारों में दर्शकों को थिएटर तक खींचने वाला स्टार-अपील न दिखे, लेकिन सभी ने अपनी परफॉर्मेंस से कहानी को यादगार बना दिया है।

फिल्म एक गुमनाम लेकिन बेहतरीन शायर अज़ीज़ (नसीरुद्दीन शाह) की कहानी कहती है, जो दुनिया से अलग-थलग रहकर अपनी शायरी में खोया रहता है। प्रेस चलाने की जद्दोजहद में लगे नवाबुद्दीन (विजय वर्मा) उनके शागिर्द बनने का बहाना करते हैं ताकि अज़ीज़ के अशआर छापकर अपनी प्रेस को नया जीवन दे सकें। अज़ीज़ की बेटी मिनी (फातिमा सना शेख) से नवाबुद्दीन को प्यार हो जाता है और यहीं से कहानी भावनात्मक मोड़ लेने लगती है। रहस्य सामने आते ही रिश्तों की परतें खुलती हैं और फिल्म एक संवेदनशील अंजाम की ओर बढ़ती है। फिल्म का दूसरा भाग और क्लाइमेक्स विशेष रूप से प्रभावशाली हैं।

नसीरुद्दीन शाह हमेशा की तरह अपने अभिनय से स्क्रीन पर जादू बिखेरते हैं। विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी अपने किरदारों में पूरी शिद्दत से उतरते हैं। चारों कलाकार अपने अभिनय से साबित करते हैं कि अच्छी परफॉर्मेंस स्टारडम से कहीं बड़ी होती हैI 90 के दशक का दौर फिल्म के सेट डिज़ाइन और छायांकन के माध्यम से जीवंत हो उठता है।हितेश सोनिक का बैकग्राउंड स्कोर दिल को छू जाता है।

विशाल भारद्वाज का संगीत और गुलज़ार की पंक्तियाँ फिल्म को एक आत्मीय स्पर्श देती हैं।फिल्म की शूटिंग अमृतसर, दिल्ली और एनसीआर के खूबसूरत हिस्सों में की गई है। फैशन डिज़ाइनर से निर्माता बने मनीष मल्होत्रा के लिए यह एक मजबूत और संवेदनशील प्रस्तुति है। गुस्ताख इश्क एक नॉस्टैल्जिक, खूबसूरत और भावना से भरी फिल्म है। इसकी रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन इसका असर गहरा है। अच्छी कहानी, उर्दू की मिठास और सधी हुई एक्टिंग के चाहने वालों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव है।

रेटिंग: ★★★★☆ (4/5)

About Author

PULKIT CHATURVEDI

See author's posts

Post navigation

Previous: डॉ. करण सिंह ने ITRHD के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन; ग्रामीण बौद्ध धरोहर संरक्षण के लिए पहली राष्ट्रीय अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव
Next: 1971 का भारत–पाक युद्ध: लॉन्गेवाला में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत

संबंधित कहानियां

images-3a1dcc38-1bb2-42a5-be85-76aefca23ae2-4729
1 min read
  • Uncategorized

मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, भाजपा ‘मुंह से स्वदेशी, मन से विदेशी’: अखिलेश यादव

PULKIT CHATURVEDI June 14, 2026 0
screenshot-2026-06-13-at-13-18-27-583f9777-a287-4fa6-843c-c28b3525378a
1 min read
  • Uncategorized

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका

PULKIT CHATURVEDI June 13, 2026 0
153768-cdb8a7df-0a36-4727-827e-8f7dfb8c3a6b
1 min read
  • Uncategorized

नई दिल्ली में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को नई दिशा: एनडीएमसी ने शुरू की ‘डी.आर.ओ.पी.’ पहल

PULKIT CHATURVEDI June 13, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा WhatsApp Image 2026-06-15 at 23.17.08 (1) 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा

June 16, 2026 0
इस्पात उपभोक्ता मंच ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र WhatsApp Image 2026-06-15 at 18.35.04 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

इस्पात उपभोक्ता मंच ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

June 16, 2026 0
प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.05 3
  • धार्मिक

प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन

June 15, 2026 0
प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन WhatsApp Image 2026-06-15 at 15.26.52 4
  • धार्मिक

प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन

June 15, 2026 0
विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह WhatsApp Image 2026-06-14 at 22.50.20 5
  • धार्मिक

विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

June 15, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-06-15 at 23.17.08 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा

rashtratimesnewspaper June 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 18.35.04
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

इस्पात उपभोक्ता मंच ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

rashtratimesnewspaper June 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.05
1 min read
  • धार्मिक

प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन

rashtratimesnewspaper June 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-06-15 at 15.26.52
1 min read
  • धार्मिक

प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन

rashtratimesnewspaper June 15, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • युवा आक्रोश प्रदर्शन में गूंजा पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा
  • इस्पात उपभोक्ता मंच ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • प्रीत विहार महावीर स्वामी पार्क में सोमवती अमावस्या पर यज्ञ का आयोजन
  • प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन
  • विद्या बाल भवन पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.