Skip to content
October 21, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • January
  • 12
  • मनोरंजन
  • सुरमई शाम में गूंजे सदाबहार गीत, ‘द लीजेंड हीरो’ धर्मेंद्र को नम आँखों से श्रद्धांजलि
  • मनोरंजन

सुरमई शाम में गूंजे सदाबहार गीत, ‘द लीजेंड हीरो’ धर्मेंद्र को नम आँखों से श्रद्धांजलि

rashtratimesnewspaper January 12, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-01-12 at 1.04.34 PM

‘पुलिस मित्रा फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.)’ द्वारा बीते दिन “एक सुरमई शाम – द लीजेंड हीरो स्वर्गीय धर्मेंद्र जी (दिलों के सरताज) के नाम” कार्यक्रम का भव्य, भावुक एवं यादगार आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों, गणमान्य अतिथियों और कला प्रेमियों ने अपने चहेते नायक को नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
गीतों के माध्यम से स्वरांजलि
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम मनोहर मिश्रा (इंस्पेक्टर, दिल्ली पुलिस) एवं सुरेंद्र मेहरा (कमांडेंट, सी.आर.पी.एफ.) द्वारा स्वर्गीय धर्मेंद्र जी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति से हुआ।
मुख्य गायक के रूप में राम मनोहर मिश्रा और श्री सुरेंद्र मेहरा के साथ भारत भास्कर एवं सुश्री सुषमा ढींगरा ने अपनी मधुर एवं प्रभावशाली आवाज से समां बांध दिया। पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया और संपूर्ण वातावरण संगीतमय हो उठा।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार और महासचिव राजन मखीजा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक सम्मानित विभूतियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
डॉ. रेखा, डॉ. नीरू सैन, डॉ. रश्मि, मधुकर मेहरा, केशव शर्मा, दिनेश गोयल, रघुबीर मित्तल एवं राजीव गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
एक अमिट छाप छोड़ गई यादों की शाम
संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय धर्मेंद्र जी केवल एक महान कलाकार ही नहीं, बल्कि लाखों दिलों के सरताज थे। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनकी कला और विरासत को समर्पित एक विनम्र प्रयास है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने नम आँखों से अपने प्रिय नायक को याद किया। यह सुरमई शाम न केवल एक श्रद्धांजलि सभा रही, बल्कि बीते स्वर्णिम दौर की मधुर यादों को सहेजने का सुंदर माध्यम भी बनी।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 02, नई दिल्ली, 11 से 17 जनवरी 2026
Next: शिवदत्त शर्मा प्रतिभा सम्मान 2025 के लिए रिया शर्मा चयनित

संबंधित कहानियां

pexels-photo-8722689
1 min read
  • मनोरंजन

संगीतकार देवा का 75 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने जताया शोक

PULKIT CHATURVEDI October 17, 2026 0
pexels-photo-7991158
1 min read
  • मनोरंजन

रजनीकांत की जेलर 2 ने केरल में पहले दिन बनाया कमाई का रिकॉर्ड

PULKIT CHATURVEDI October 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-10-05 at 09.30.14
1 min read
  • मनोरंजन

एकता मिशन सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फिनाले-2026 का भव्य आयोजन

rashtratimesnewspaper October 7, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम pexels-photo-4883682 1
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

October 21, 2026 0
तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद pexels-photo-15174909-1 2
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

October 21, 2026 0
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग pexels-photo-29982340 3
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

October 21, 2026 0
एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों 1792484526471-433126-1 4
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

October 20, 2026 0
10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड 1792484406016-433111 5
  • राजनीति

10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

October 20, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-4883682
1 min read
  • बिज़नेस

IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-15174909-1
1 min read
  • राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
pexels-photo-29982340
1 min read
  • राजनीति

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग

PULKIT CHATURVEDI October 21, 2026 0
1792484526471-433126-1
1 min read
  • बिज़नेस

एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों

PULKIT CHATURVEDI October 20, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • IEA प्रमुख: 2027 में भी तेल बाजार के सामान्य होने की उम्मीद कम
  • तमिलनाडु में भारी बारिश: चेन्नई समेत पांच जिलों में स्कूल बंद
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप बोले, सौदा होगा बेहद अलग
  • एक ही क्रिप्टो एसेट, अलग-अलग नियम: भारतीय एक्सचेंजों को नुकसान क्यों
  • 10 वर्षीय इरा आदित्य राऊत ने एक दिन में बनाए छह विश्व रिकॉर्ड

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.