Skip to content
October 2, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • April
  • 8
  • राजनीति
  • व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

व्यो विकास ने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

rashtratimesnewspaper April 8, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-04-08 at 1.11.13 PM
  • योगेश भट्ट

नई दिल्ली। वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित देशव्यापी पहल व्यो विकास ने नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित उच्च स्तरीय सम्मेलन “यूनाइटिंग फॉर सीनियर सिटिजन एम्पावरमेंट” के माध्यम से अपने दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सरकार, स्वास्थ्य क्षेत्र, नागरिक समाज और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सशक्त, समन्वित और सहयोगात्मक राष्ट्रीय तंत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री भारत लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पूर्व सचिव श्री अमित यादव (आईएएस, सेवानिवृत्त) को दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का नेतृत्व सौंपे जाने की औपचारिक घोषणा की गई l वर्ष 2021 में बेंगलुरु में स्थापित व्यो विकास ने अल्प समय में ही वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सक्रिय जीवन और सतत विकास को बढ़ावा देने वाले प्रभावी मंच के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वर्तमान में संगठन से 1.85 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। यह पहल “वरिष्ठों द्वारा, वरिष्ठों के लिए, वरिष्ठों का” के सिद्धांत पर आधारित है। भारत में तेजी से बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी—जो वर्तमान में 15 करोड़ से अधिक है और 2050 तक 34 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है—को ध्यान में रखते हुए व्यो विकास स्वास्थ्य, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल समावेशन, कानूनी परामर्श, सामाजिक सहभागिता और नीति-निर्माण जैसे क्षेत्रों में समग्र रूप से कार्य कर रहा है। संगठन का मार्गदर्शन एक प्रतिष्ठित सलाहकार मंडल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें श्री क्रिस गोपालकृष्णन, डॉ. देवी शेट्टी, डॉ. अलेक्जेंडर थॉमस, सुश्री गौरी कुमार (आईएएस, सेवानिवृत्त), प्रो. श्रीनाथ रेड्डी, श्री अरुण सेठ, डॉ. गिरिधर ज्ञानि और प्रो. ओ.वी. नंदिमठ शामिल हैं। संचालन का नेतृत्व डॉ. जमुना रवि (सीईओ) और सुश्री पवित्रा रेड्डी (सीओओ) कर रही हैं।व्यो विकास अपने एकीकृत पाँच-स्तंभ मॉडल के माध्यम से कार्य करता है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण, स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम, सस्ती चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच, दीर्घायु अनुसंधान तथा वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।

नीति स्तर पर संगठन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ साझेदारी में कार्य करते हुए वरिष्ठ नागरिकों तक योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही, वसीयत, उत्तराधिकार एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर प्रारंभिक निःशुल्क कानूनी परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके अनुभव और ज्ञान को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।डॉ. जमुना रवि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा,“भारत के वरिष्ठ नागरिक अनुभव और ज्ञान का अमूल्य भंडार हैं। दिल्ली-एनसीआर चैप्टर उनके सशक्तिकरण के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय तंत्र के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”वहीं सुश्री पवित्रा रेड्डी, मुख्य परिचालन अधिकारी ने कहा, दिल्ली राष्ट्रीय संवाद का केंद्र है। यह चैप्टर सुनिश्चित करेगा कि वरिष्ठ नागरिकों की आवाज़ नीति-निर्माण के स्तर पर प्रभावी रूप से पहुंचे।”
दिल्ली-एनसीआर चैप्टर का यह शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण के राष्ट्रीय अभियान को नई गति देगा और विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाएगा।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: संगठन सृजन अभियान के तहत किराड़ी जिला बैठक संपन्न, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
Next: बेमौसमी बारिश से किसानों की मेहनत का रंग हुआ फीका

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

September 30, 2026 0
सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45 2
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

September 30, 2026 0
बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

September 30, 2026 0
औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

September 30, 2026 0
डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.25.13 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव

September 27, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.54.41
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.49.45
1 min read
  • खेल

सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-28 at 18.57.29
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-29 at 16.28.27
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव

rashtratimesnewspaper September 30, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • स्वाद का दावा और दांव पर सेहतछोटा पैकेट, बड़ा धोखा
  • सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में BBPS गंगाराम के तैराकों का जलवा
  • बच्चों के डिजिटल मीडिया और स्कूलों में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत
  • औरंगाबाद में भव्य रूप से आयोजित होगा चित्रगुप्त पूजा महोत्सव
  • डॉ. एम. भार्गव मल्लप्पा बने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सचिव

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.