नई दिल्ली। सम्राट कला संगम द्वारा “तिरंगे को सलाम” थीम पर एक भव्य सिंगिंग एंड डांसिंग शो का आयोजन 30 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 3 बजे से 9 बजे तक एपीवी स्टूडियो, ई-2/187, शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 के पास, गुप्ता प्रॉपर्टी के निकट आयोजित होगा।
कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी, जिसमें शहर के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रति गीत ₹100 का शुल्क रखा गया है, जिसमें चाय, नाश्ता और उपहार भी शामिल है।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। मुख्य अतिथियों में गुरु राजिंदर सिंह टिप-टॉप, जी.पी. लौमस, शाकुन बंसल और ज्वेलर राकेश बब्बर शामिल होंगे। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि (VIP Guest) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के आयोजन में टी.सी. चौहान (ऑर्गनाइज़र), मुकेश अन्ना (एसकेएस डायरेक्टर), अंशिका (टीम मैनेजर) और शिल्पा नैयर (टीम मैनेजर) की अहम भूमिका है।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कला के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 9818810212 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह कार्यक्रम कला प्रेमियों और देशभक्ति के जज्बे से जुड़े लोगों के लिए एक यादगार शाम साबित होने की उम्मीद है।