Skip to content
August 21, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 9
  • राजनीति
  • पानी की किल्लत पर कांग्रेस का दिल्लीभर में “मटका फोड़” प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पानी की किल्लत पर कांग्रेस का दिल्लीभर में “मटका फोड़” प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

rashtratimesnewspaper June 9, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-08 at 16.15.50 (2)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ती जल संकट की समस्या को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के विभिन्न कार्यालयों के बाहर “मटका फोड़” आंदोलन आयोजित किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के आह्वान पर दिल्ली के सभी 14 जिलों में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित जल बोर्ड कार्यालयों के बाहर खाली मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और राजधानी में पेयजल संकट, अनियमित जलापूर्ति तथा पानी की कमी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड और भाजपा सरकार राजधानी में पानी की गंभीर समस्या के समाधान के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बावजूद सरकार आम जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रही है। देवेन्द्र यादव ने स्वयं बुराड़ी समेत कई क्षेत्रों में आयोजित प्रदर्शनों में भाग लेकर आंदोलन का नेतृत्व किया।

किराड़ी जिले के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र स्थित ई-ब्लॉक जल बोर्ड कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष वरुण ढाका ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की नीतियां गरीब विरोधी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को दिल्ली छोड़ने के लिए मजबूर करने वाली परिस्थितियां पैदा की जा रही हैं।

वरुण ढाका ने कहा कि एक ओर महंगाई के कारण रसोई गैस, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बिजली कटौती, जल संकट और सफाई व्यवस्था की बदहाली ने आम नागरिकों का जीवन कठिन बना दिया है।

दिल्ली के करावल नगर, बुराड़ी, नांगलोई, किराड़ी, करोल बाग, गोविंदपुरी, उत्तम नगर, तिलक नगर सहित अनेक क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

सभी फोटो: रोहित–हिमांशु

सुल्तानपुर माजरा के प्रदर्शन में लोकसभा प्रभारी भीष्म शर्मा, जिला प्रभारी डॉ. पी.के. मिश्रा, सुल्तानपुरी ऑब्जर्वर राय सिंह मान, जिला महासचिव विजय कुमार भारती, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों, महिला कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी और लू के बीच पानी की कमी ने गरीब एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से तत्काल जल संकट दूर करने और दिल्लीवासियों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: बजाज आलियंस प्लैंकाथॉन 2026 में दिल्ली स्टेट स्काउट एंड गाइड फेलोशिप की गौरवपूर्ण सहभागिता
Next: स्वर्गीय राधारमण जी की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

संबंधित कहानियां

rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

हरियाली तीज महोत्सव 2026 293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-57 1
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72 2
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 20, 2026 0
सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव rajiv gndhi with vs_1 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

August 20, 2026 0
हरियाली तीज महोत्सव 2026 WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26 4
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

August 19, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026 logo-180 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

August 16, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-57
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0
293787-a0d3e44b-d29f-41c9-9e22-8740848082aa-72
1 min read
  • Uncategorized

हरियाली तीज महोत्सव 2026

PULKIT CHATURVEDI August 20, 2026 0
rajiv gndhi with vs_1
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

rashtratimesnewspaper August 20, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-17 at 20.12.26
1 min read
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

हरियाली तीज महोत्सव 2026

rashtratimesnewspaper August 19, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव
  • हरियाली तीज महोत्सव 2026
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.