बरेली के वरिष्ठ राजनीतिक दंपति, पूर्व सांसद श्री प्रवीण सिंह एरन एवं पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया एरन को उनकी विवाह वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं मीडिया जगत की हस्तियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में भारत टीवी परिवार की ओर से दोनों को सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं। भारत टीवी के संस्थापक अनिल शर्मा ने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रवीण सिंह एरन और सुप्रिया एरन ने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और विकास कार्यों के माध्यम से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका जीवन दांपत्य सौहार्द, समर्पण और समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह दंपति दीर्घायु हो तथा आने वाले वर्षों में भी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए इसी प्रकार सक्रिय एवं ऊर्जावान बना रहे।
भारत टीवी परिवार ने दोनों को विवाह वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।