Skip to content
November 22, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 10
  • राजनीति
  • जंतर-मंतर पर निजी आईटीआई प्रबंधकों का शक्ति प्रदर्शन, कौशल विकास नीतियों में सुधार की मांग
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर निजी आईटीआई प्रबंधकों का शक्ति प्रदर्शन, कौशल विकास नीतियों में सुधार की मांग

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-08 at 22.13.28

देशभर के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के संचालकों और प्रबंधकों ने सोमवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया आईटीआई (FOAII) के बैनर तले राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन कर कौशल विकास क्षेत्र से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन में विभिन्न राज्यों से आए आईटीआई संचालकों ने भाग लेकर सरकार से निजी आईटीआई संस्थानों की समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।

प्रदर्शन का नेतृत्व फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया आईटीआई (FOAII) तथा ऑल इंडिया आईटीआई प्रबंधक राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय संगठन समन्वय समिति ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निजी आईटीआई संस्थान देश के लाखों युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन अनेक प्रशासनिक और नीतिगत बाधाओं के कारण उनका संचालन प्रभावित हो रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए FOAII के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पुरुषोत्तम कुमार यादव ने कहा कि निजी आईटीआई संस्थान वर्षों से कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याएं लगातार अनदेखी की जा रही हैं। उन्होंने थर्ड शिफ्ट और एनआईएमएस से जुड़े मामलों में उच्च न्यायालय के आदेशों को लागू करने, लंबित भुगतानों को जारी करने तथा निजी संस्थानों को सरकारी कौशल विकास योजनाओं में समान अवसर देने की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र आचार्य ने कहा कि जंतर-मंतर पर उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि निजी आईटीआई क्षेत्र अपनी समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने सरकार से कौशल शिक्षा को मजबूत करने, निजी संस्थानों को प्रोत्साहन देने और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने वाली नीतियां लागू करने की अपील की।

वहीं राष्ट्रीय संयोजक एवं सलाहकार सुशील कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मांगें केवल संस्थानों के हितों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के संपूर्ण कौशल विकास तंत्र को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख बनाने से जुड़ी हैं। उन्होंने “एक देश-एक पोर्टल” व्यवस्था, सीट क्षमता में वृद्धि और प्रक्रियाओं के सरलीकरण को समय की आवश्यकता बताया।

प्रदर्शन के समानांतर FOAII के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) तथा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में थर्ड शिफ्ट की बहाली, एनआईएमएस मामलों में न्यायालय के आदेशों का पालन, पीएमकेवीवाई के अंतर्गत लंबित भुगतान, सीट क्षमता में वृद्धि, डी-अफिलिएट यूनिटों को पुनः अवसर देने, स्किल हब से जोड़ने और निजी आईटीआई संस्थानों को सरकारी योजनाओं में समान भागीदारी देने जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल थीं।

प्रमुख मांगें

थर्ड शिफ्ट से संबंधित उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन।

एनआईएमएस मामले में न्यायालय के निर्देशों को लागू किया जाए।

प्रति यूनिट सीट क्षमता 20 से बढ़ाकर 30 की जाए।

अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र संस्थानों के लॉगिन से जारी किए जाएं।

निजी आईटीआई को स्किल हब एवं पीएमकेवीवाई 5.0 से जोड़ा जाए।

सभी ट्रेनिंग पार्टनर्स का लंबित भुगतान शीघ्र जारी हो।

टीसी और टीपी पर जारी शो-कॉज नोटिस समाप्त किए जाएं।

डी-अफिलिएट यूनिटों को पुनः एफिलिएशन का अवसर मिले।

पूरे देश में “एक देश-एक पोर्टल” लागू किया जाए।

ऑनलाइन परीक्षा संचालित करने में सक्षम निजी आईटीआई को परीक्षा केंद्र बनाया जाए।

छात्राओं के प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं गणित की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

प्रदर्शन के समापन पर FOAII पदाधिकारियों ने कहा कि निजी आईटीआई संस्थान भारत के कौशल विकास मिशन की मजबूत आधारशिला हैं। यदि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाता है तो देश के लाखों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने सरकार से मांगों पर सकारात्मक विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: विवाह वर्षगांठ पर प्रवीण सिंह एरन एवं सुप्रिया एरन को शुभकामनाओं का तांता
Next: भारतीय पर्वतारोही कविता चंद ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली फतह की

संबंधित कहानियां

pexels-photo-8199763
1 min read
  • राष्ट्रीय

अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी: आंध्र प्रदेश में एक दशक बाद कक्षाएं शुरू

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2026 0
pexels-photo-14523716
1 min read
  • राष्ट्रीय

CAQM रिपोर्ट कार्ड: प्रदूषण लक्ष्यों पर दिल्ली और पड़ोसी राज्य पीछे

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2026 0
pexels-photo-14523716
1 min read
  • राष्ट्रीय

दिल्ली AQI 237 के साथ खराब श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी: आंध्र प्रदेश में एक दशक बाद कक्षाएं शुरू pexels-photo-8199763 1
  • राष्ट्रीय

अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी: आंध्र प्रदेश में एक दशक बाद कक्षाएं शुरू

November 22, 2026 0
उपभोक्ता जागरूकता: सांप-सीढ़ी और रील के सहारे Gen Z तक पहुंची सरकार pexels-photo-5699374 2
  • बिज़नेस

उपभोक्ता जागरूकता: सांप-सीढ़ी और रील के सहारे Gen Z तक पहुंची सरकार

November 22, 2026 0
म्यांमार ने ASEAN की शांति योजना समीक्षा को बताया अनुचित और असंतुलित pexels-photo-18783419 3
  • दुनिया

म्यांमार ने ASEAN की शांति योजना समीक्षा को बताया अनुचित और असंतुलित

November 22, 2026 0
COP31: जीवाश्म ईंधन के जिक्र बिना जलवायु समझौते को EU ने नकारा pexels-photo-3044479 4
  • दुनिया

COP31: जीवाश्म ईंधन के जिक्र बिना जलवायु समझौते को EU ने नकारा

November 22, 2026 0
CAQM रिपोर्ट कार्ड: प्रदूषण लक्ष्यों पर दिल्ली और पड़ोसी राज्य पीछे pexels-photo-14523716 5
  • राष्ट्रीय

CAQM रिपोर्ट कार्ड: प्रदूषण लक्ष्यों पर दिल्ली और पड़ोसी राज्य पीछे

November 22, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-8199763
1 min read
  • राष्ट्रीय

अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी: आंध्र प्रदेश में एक दशक बाद कक्षाएं शुरू

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2026 0
pexels-photo-5699374
1 min read
  • बिज़नेस

उपभोक्ता जागरूकता: सांप-सीढ़ी और रील के सहारे Gen Z तक पहुंची सरकार

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2026 0
pexels-photo-18783419
1 min read
  • दुनिया

म्यांमार ने ASEAN की शांति योजना समीक्षा को बताया अनुचित और असंतुलित

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2026 0
pexels-photo-3044479
1 min read
  • दुनिया

COP31: जीवाश्म ईंधन के जिक्र बिना जलवायु समझौते को EU ने नकारा

PULKIT CHATURVEDI November 22, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी: आंध्र प्रदेश में एक दशक बाद कक्षाएं शुरू
  • उपभोक्ता जागरूकता: सांप-सीढ़ी और रील के सहारे Gen Z तक पहुंची सरकार
  • म्यांमार ने ASEAN की शांति योजना समीक्षा को बताया अनुचित और असंतुलित
  • COP31: जीवाश्म ईंधन के जिक्र बिना जलवायु समझौते को EU ने नकारा
  • CAQM रिपोर्ट कार्ड: प्रदूषण लक्ष्यों पर दिल्ली और पड़ोसी राज्य पीछे

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.