Skip to content
November 13, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • August
  • 15
  • राजनीति
  • विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

rashtratimesnewspaper August 15, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.37.50

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार (आईपीएस), डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी), पूर्वी जिला, दिल्ली उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत का भविष्य है और उन्हें देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी तथा नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. हरि दत्त शर्मा ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का अवसर है जिन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।”

विद्यालय के निदेशक डॉ. कपिल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “शिक्षा ही वह माध्यम है जो राष्ट्र को सशक्त बनाती है। हमारे विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार (आईपीएस) का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: सीलमपुर के पूर्व आप नेता इमरान हसन कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने भी थामा कांग्रेस का दामन
Next: राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 33, नई दिल्ली, 16 से 22 अगस्त 2026

संबंधित कहानियां

pexels-photo-21958121
1 min read
  • राष्ट्रीय

केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-29528961
1 min read
  • राष्ट्रीय

वंदे भारत एक्सप्रेस: बेंगलुरु-गोवा रूट पर करीब ₹200 ज्यादा किराया

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-25490565
1 min read
  • राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश आग: कुरुंग कुमे में एक परिवार के चार लोगों की मौत

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS pexels-photo-21958121 1
  • राष्ट्रीय

केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS

November 12, 2026 0
इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज pexels-photo-7991486 2
  • मनोरंजन

इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज

November 12, 2026 0
प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी ने टोटल चेस पायलट में खेले दो-दो ड्रॉ pexels-photo-4602499 3
  • खेल

प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी ने टोटल चेस पायलट में खेले दो-दो ड्रॉ

November 12, 2026 0
CII पार्टनरशिप समिट: आंध्र प्रदेश ने निवेशकों के सामने रखा एजेंडा pexels-photo-5667923 4
  • बिज़नेस

CII पार्टनरशिप समिट: आंध्र प्रदेश ने निवेशकों के सामने रखा एजेंडा

November 12, 2026 0
सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल pexels-photo-36529123 5
  • दुनिया

सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल

November 12, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-21958121
1 min read
  • राष्ट्रीय

केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-7991486
1 min read
  • मनोरंजन

इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-4602499
1 min read
  • खेल

प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी ने टोटल चेस पायलट में खेले दो-दो ड्रॉ

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0
pexels-photo-5667923
1 min read
  • बिज़नेस

CII पार्टनरशिप समिट: आंध्र प्रदेश ने निवेशकों के सामने रखा एजेंडा

PULKIT CHATURVEDI November 12, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • केरलम में राशन डीलर बोले, अनाज ढोने वाली लॉरियों में लगे GPS
  • इंजी वेल्लम: मणिरत्नम की नई फिल्म 29 जनवरी को होगी रिलीज
  • प्रज्ञानानंदा और एरिगैसी ने टोटल चेस पायलट में खेले दो-दो ड्रॉ
  • CII पार्टनरशिप समिट: आंध्र प्रदेश ने निवेशकों के सामने रखा एजेंडा
  • सुनीता विलियम्स बनीं न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.