कैलाश मानसरोवर त्रासदी में लापता एवं दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में एक विशेष प्रार्थना सभा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा लापता शिवभक्तों के लिए प्रार्थना करना है।
आयोजकों के अनुसार, भजन संध्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में सभी धर्मों के श्रद्धालुओं से सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम शनिवार को शाम 6 से 8 बजे तक ईस्ट एंड क्लब, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कड़कड़डूमा, दिल्ली-110092 में आयोजित होगा। भजन संध्या से पूर्व जलपान तथा कार्यक्रम के बाद भोले शिवशंकर का महाप्रसाद भी वितरित किया जाएगा। आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
आयोजन समिति में कपिल त्यागी एडवोकेट, डॉ. प्रवीण वाधवा, मनीष ओझा, जी.के. बंसल, जितेंद्र बख्शी, रेनू गोयल, एम.पी. सिन्हा, दिलबर गोठी, रजित चड्ढा, सुशील तिवारी, विनिता बजाज, डॉ. मनुज बंसल, सुचित सिंघल, नरेश कुमार, ललित मोहन बंसल, विजय शंकर चतुर्वेदी, शिवकुमार बिलाग्रामी एवं एम.के. गांधी एडवोकेट सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में आयोजित इस प्रार्थना एवं भजन संध्या में सहभागी बनने की अपील की है।