Skip to content
September 1, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • September
  • 1
  • धार्मिक
  • आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार
  • धार्मिक

आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-08-31 at 15.20.37
  • प्रवीण कुमार

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाज रावली कलां के संयुक्त तत्वावधान में जेठूशा धाम शिव मंदिर प्रांगण में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के मुख्य यजमान किशोरी शर्मा एवं श्रीमती शशि शर्मा रहे, जबकि यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कृष्ण मुनि ने वैदिक विधि से यज्ञ संपन्न कराया।

अपने उद्बोधन में आचार्य कृष्ण मुनि ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यज्ञों वै श्रेष्ठतम कर्मः” अर्थात यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार में प्रतिदिन यज्ञ होना चाहिए, क्योंकि जहां यज्ञ होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा, शांति और प्रसन्नता का वास रहता है। उन्होंने कहा कि आज समाज में बढ़ते दुख और तनाव का प्रमुख कारण वेदों एवं ऋषि परंपरा से दूर होना है। वेद मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं।

प्रख्यात भजनोपदेशक महाशय वेदपाल आर्य ने अपने भजनों एवं विचारों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त कर समाज में एकता स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वेद का संदेश “मनुर्भवः” अर्थात “हे मानव, मानव बन” आज भी उतना ही प्रासंगिक है। यदि व्यक्ति सच्चे अर्थों में मानव बन जाए तो समाज की अनेक समस्याएं स्वतः समाप्त हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से आर्य समाज की विचारधारा को अपनाकर ऋषि परंपरा को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के संरक्षक श्रद्धानन्द शर्मा, मंत्री सत्यवीर चौधरी एवं कोषाध्यक्ष नरेंद्र पांचाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए वैदिक संस्कृति और सामाजिक जागरूकता के प्रसार पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला सभा के उपमंत्री उमेंद्रदत्तचंद्र आर्य ने किया।

इस अवसर पर सुरेन्दपाल सिंह, सुखबीर सिंह, चमन सिंह, कृष्णदेव आर्य, बृजपाल सिंह, सूरज सिंह, बुद्धप्रकाश शर्मा, सोहनपाल सिंह आर्य, अशोक त्यागी, प्रवीण शर्मा, हरीश आर्य, रामकुमार शर्मा, सुमित आर्य, जयपाल सिंह, डॉ. ज्ञानबोध आर्य सहित ग्रामीण क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या
Next: 17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-09-01 at 09.47.02
1 min read
  • धार्मिक

कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 17.51.18
1 min read
  • धार्मिक

यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल

rashtratimesnewspaper August 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.24.57
1 min read
  • धार्मिक

सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक

rashtratimesnewspaper August 25, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.42.12 1
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

September 1, 2026 0
आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद WhatsApp Image 2026-09-01 at 13.26.10 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

September 1, 2026 0
17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.23.15 3
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

September 1, 2026 0
आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार WhatsApp Image 2026-08-31 at 15.20.37 4
  • धार्मिक

आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार

September 1, 2026 0
कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या WhatsApp Image 2026-09-01 at 09.47.02 5
  • धार्मिक

कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या

September 1, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.42.12
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 13.26.10
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 20.23.15
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 15.20.37
1 min read
  • धार्मिक

आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार

rashtratimesnewspaper September 1, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • पुलिस-पब्लिक समन्वय की मिसाल बने एडवोकेट हरीश गोला, दिल्ली पुलिस ने किया सम्मानित
  • आईजी ईस्ट दिल्ली रेंज अजीत कुमार सिंघला की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, शानदार सेवाओं को किया याद
  • 17 वर्षों की तपस्या को राष्ट्रीय सम्मान, किरण झरकर को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
  • आर्य समाज रावली कलां में सघन वेद प्रचार कार्यक्रम संपन्न, यज्ञ एवं वैदिक विचारों का हुआ प्रसार
  • कैलाश मानसरोवर त्रासदी में दिवंगत एवं लापता शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.