वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार शर्मा सिंघाना सतनाली वाले को राजनीतिक पार्टी आजाद अधिकार सेना राजनीतिक पार्टी का राजस्थान राज्य इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है l श्री शर्मा पिछले लगभग 25 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र की सेवा में लगे हुए हैं।
राजेश कुमार शर्मा पूर्व में दो बड़े व्यापक प्रचारित दैनिक अखबारों में स्टाफ जर्नलिस्ट रह चुके हैं और पूर्व में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी के पूर्व राजस्थान प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। श्री शर्मा पूर्व में प्राईवेट स्कूलों में प्राईवेट टीचर भी रह चुके हैं।
वर्तमान में एक महत्वपूर्ण दैनिक अखबार के राजस्थान राज्य को-ओर्डिनेटर (संपादक पत्रकार ) भी हैं। उक्त राजनीतिक पार्टी आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस आई जी पुलिस अधिकारी श्री अमिताभ ठाकुर जी साहब हैं ।