नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र कुमार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष की लहर है। उनकी नियुक्ति को संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
श्री सुरेन्द्र कुमार लंबे समय से जनसेवा, संगठन निर्माण एवं समाज के हर वर्ग की आवाज़ उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनके राजनीतिक अनुभव, मिलनसार व्यक्तित्व और जमीनी पकड़ का लाभ दिल्ली कांग्रेस को निश्चित रूप से मिलेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी तथा किराड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय कुमार ने श्री सुरेन्द्र कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति कांग्रेस संगठन के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सुरेन्द्र कुमार अपने अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने भी श्री सुरेन्द्र कुमार के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।