भगवान श्री परशुराम जी के जीवन, आदर्शों, शौर्य, तपस्या एवं धर्म-संरक्षण की प्रेरणाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुस्तक के माध्यम से भगवान परशुराम जी के आदर्शों और उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को समाज के सामने रखने के प्रयास की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी का जीवन साहस, त्याग, तप, न्याय और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में संस्कार, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत किया जा सकता है। भगवान परशुराम से संबंधित पुस्तकों और साहित्य का प्रकाशन एवं विमोचन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने पुस्तक को ज्ञान एवं संस्कार के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
इस अवसर की जानकारी डॉ. अदिति शर्मा, स्वच्छ भारत मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी गई।