- सुनीत नरूला
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित KIDYWIDY मैराथन 2.0 में 1,000 से अधिक बच्चों ने दौड़ लगाई, जबकि अभिभावकों सहित 3,500 से ज्यादा लोगों ने भागीदारी की। “हर कदम देश के नाम” थीम पर आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य बच्चों में फिटनेस, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
होमफॉइल द्वारा प्रस्तुत और फिट इंडिया मूवमेंट के समर्थन से आयोजित इस कार्यक्रम को KIDYWIDY ने BuzzStage के सहयोग से आयोजित किया। मैराथन को पूर्व सिविल सेवक एवं तथास्तु की संस्थापक डॉ. तनु जैन तथा भाजपा की दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सरिका जैन ने हरी झंडी दिखाई। बच्चों के लिए 500 मीटर, एक किलोमीटर और दो किलोमीटर की दौड़ रखी गई।

आयोजन का नेतृत्व KIDYWIDY की संस्थापक प्रिया जैन और अक्षिता जैन ने किया। तथास्तु अकादमी के UPSC अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्थाओं और समन्वय में सहयोग दिया। डॉ. तनु जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ युवाओं को टीमवर्क और आयोजन प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव भी देते हैं। सरिका जैन ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सक्रिय जीवनशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रिया जैन ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य बच्चों और परिवारों को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना है। अक्षिता जैन ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर बच्चों के दौड़ने के अनुभव को खास बताते हुए उनकी ऊर्जा और उत्साह की सराहना की। आयोजन के माध्यम से बच्चों को नियमित व्यायाम अपनाने और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।