दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष लवली ने दरगाह हजरत निजामुद्दीन पर करी प्रार्थना

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने हज़रत ख्वाजा सैयद निज़ामुद्दीन औलिया के 809वें जन्मदिन समारोह में शामिल हो कर चादर चढ़ाई और देश में अमन शांति आपसी भाईचारा के लिए दुआ मांगी। दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के मुख्य प्रभारी सैयद काशिफ़ अली निज़ामी की सरपरस्ती में देश में अमन, शांति, प्यार हेतु दुआ करी गई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं में पूर्व निगम पार्षद फरहाद सूरी, फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ मुश्ताक अंसारी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कानूनी और मानवाधिकार विभाग के महासचिव एडवोकेट हरीश गोला, नेहरू विहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलीम अहमद अंसारी, सलीम भाई, मोहम्मद इलियास सहित सैकड़ों लोगों ने दरगाह शरीफ में हाज़िरी लगाई।