नई दिल्ली। सनातन धर्म महासभा (दिल्ली) अपने स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत भव्य आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम शनिवार, 2 मई 2026 को प्रातः 9:30 बजे श्री निवास सेवाश्रय संस्कृत विद्यालय, 174, रामानुज मार्ग, ब्रह्मपुरी, बुराड़ी, दिल्ली-110096 में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक स्वर्गीय श्री प्रेमचंद गुप्ता जी के जन्म दिवस को भी श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाजसेवी योगदान को याद किया जाएगा।
आयोजन में आचार्य श्री स्वामी जनार्दनाचार्य जी (डॉ. जीवन शर्मा) के सान्निध्य में आशीर्वचन होंगे। साथ ही यज्ञ, भजन एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महासभा के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने इष्ट मित्रों सहित कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर धर्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।
इस आयोजन में संस्था के अध्यक्ष सुशील कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद बठोठी, सचिव सुरेंद्र मोहन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे।