Skip to content
August 31, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 10
  • राजनीति
  • आर्य समाज के छठे नियम पर ऑनलाइन गोष्ठी: समाज सेवा को बताया जीवन का मुख्य उद्देश्य
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

आर्य समाज के छठे नियम पर ऑनलाइन गोष्ठी: समाज सेवा को बताया जीवन का मुख्य उद्देश्य

rashtratimesnewspaper June 10, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-06-10 at 12.26.54

केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज के छठे नियम पर एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोरोना काल से निरंतर चल रही वेबीनार श्रृंखला का यह 789वाँ आयोजन था, जिसमें आर्य समाज के सिद्धांतों एवं समाज कल्याण के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

वैदिक प्रवक्ता सुधीर बंसल ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वर्ष 1875 में प्रथम आर्य समाज की स्थापना के समय 28 नियम निर्धारित किए थे, जिन्हें वर्ष 1877 में लाहौर आर्य समाज की स्थापना के अवसर पर संक्षिप्त कर 10 नियमों के रूप में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आर्य समाज के छठे नियम—“संसार का उपकार करना इस आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य है, अर्थात शारीरिक, आत्मिक एवं सामाजिक उन्नति करना”—की विस्तृत व्याख्या करते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य स्वयं के साथ-साथ समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, आत्मिक विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व समाज सेवा की मजबूत नींव हैं। शुद्ध आहार-विहार, निष्काम कर्म, ईश्वर-प्रणिधान तथा सदाचारपूर्ण जीवन के माध्यम से व्यक्ति स्वयं का और समाज का उत्थान कर सकता है। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से जीवन में सेवा, सहयोग और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण आर्य ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ईश्वरीय गुणों और सदाचरण को जीवन में आत्मसात कर ही व्यक्ति सच्चे अर्थों में समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर सकता है।

गोष्ठी का संचालन केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, शोभा बत्रा, कमला हंस एवं राम देवी ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

गोष्ठी के अंत में समाज सेवा, नैतिक मूल्यों एवं वैदिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: स्वर्गीय राधारमण जी की पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Next: भ्रष्ट अधिकारी राष्ट्र की जड़ों को खोखला करने वाली “सफेद दीमक”

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-08-26 at 18.05.18
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन

rashtratimesnewspaper August 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 09.03.03
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार

rashtratimesnewspaper August 26, 2026 0
311568-3610fb61-a51c-4308-8a13-fc0ac51108cb-5
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनता ने किया राजेन्द्र चतुर्वेदी को जिताने का निश्चय, वार्ड नं. 8 में मिल रहा भारी जनसमर्थन

PULKIT CHATURVEDI August 26, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 35, नई दिल्ली, 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026 logo-180 1
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 35, नई दिल्ली, 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026

August 30, 2026 0
पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन WhatsApp Image 2026-08-26 at 18.05.18 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन

August 27, 2026 0
यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल WhatsApp Image 2026-08-26 at 17.51.18 3
  • धार्मिक

यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल

August 27, 2026 0
एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार WhatsApp Image 2026-08-26 at 09.03.03 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार

August 26, 2026 0
जनता ने किया राजेन्द्र चतुर्वेदी को जिताने का निश्चय, वार्ड नं. 8 में मिल रहा भारी जनसमर्थन 311568-3610fb61-a51c-4308-8a13-fc0ac51108cb-5 5
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जनता ने किया राजेन्द्र चतुर्वेदी को जिताने का निश्चय, वार्ड नं. 8 में मिल रहा भारी जनसमर्थन

August 26, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

logo-180
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 35, नई दिल्ली, 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026

rashtratimesnewspaper August 30, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 18.05.18
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन

rashtratimesnewspaper August 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 17.51.18
1 min read
  • धार्मिक

यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल

rashtratimesnewspaper August 27, 2026 0
WhatsApp Image 2026-08-26 at 09.03.03
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार

rashtratimesnewspaper August 26, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 35, नई दिल्ली, 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026
  • पांच बार सांसद रहे जय प्रकाश अग्रवाल ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की सुगम शिक्षा के अभियान का किया समर्थन
  • यज़दानी चौक पर जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का भव्य इस्तकबाल
  • एनडीएमसी ने कचरे को बनाया संपदा, एक साल में 10 हजार किलो जैविक खाद तैयार
  • जनता ने किया राजेन्द्र चतुर्वेदी को जिताने का निश्चय, वार्ड नं. 8 में मिल रहा भारी जनसमर्थन

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.