सैंडी हॉली पार्क, ओशावा (कनाडा) में तीज महोत्सव के दौरान भारतीय समुदाय के वरिष्ठ नागरिक पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक उत्सव मनाते हुए।
ओशावा के वरिष्ठ नागरिकों ने सैंडी होली पार्क में तीज़ महोत्सव बड़े उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया। स्थानीय मॉर्निंग वॉक ग्रुप और लेडीज़ इवनिंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम का संचालन किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर लोकगीत गाए, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

संगीत, नृत्य और मेल-मिलाप ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में श्रीमती रामनीक शर्मा (अंबाला), श्रीमती निर्मल कौर (गुरदासपुर), श्रीमती सतवंत कौर (लुधियाना), श्रीमती कंचन शर्मा (दिल्ली), श्रीमती सुरिंदर कौर (होशियारपुर), श्रीमती मीना चड्ढा (दिल्ली), श्रीमती सुखविंदर कौर (दिल्ली), श्रीमती रंजीत कौर चब्बल (अमृतसर), श्रीमती बलजिंदर कौर (संगरूर), श्रीमती साक्षी (लुधियाना), श्रीमती बलजीत कौर (बठिंडा), श्रीमती सरिता खोसला (जालंधर), श्रीमती अर्नब (कपूरथला), श्रीमती सनेहा (कोटकपूरा), और श्रीमती राकेश शर्मा, साथ ही श्री संतोक सिंह, श्री कुलदीप सिंह, श्री परवीन कुमार, श्री सतिंदर शर्मा, श्री परमजीत सिंह, श्री बलदेव सिंह, श्री राजीव चड्ढा, श्री हर्चंद सिंह, श्री बलजीत सिंह, और श्री हरभजन सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल हुए।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि भारतीय समुदाय को एक सूत्र में जोड़ने, नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से परिचित कराने, और कनाडा की बहुसांस्कृतिक भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।