Skip to content
October 26, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • August
  • 25
  • धार्मिक
  • सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक
  • धार्मिक

सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक

rashtratimesnewspaper August 25, 2026 1 min read
WhatsApp Image 2026-08-24 at 12.24.57

नई दिल्ली। सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर झण्डेवाला देवी मंदिर में भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर स्थित ऊपरी शिवालय एवं प्राचीन गुफा वाले शिवालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर झण्डेवाला देवी मंदिर के ट्रस्टी एवं अतिरिक्त प्रबंधक श्री रवीन्द्र गोयल ने बताया कि प्राचीन गुफा वाले शिवालय में केवल पूर्व में बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं द्वारा ही रुद्राभिषेक कराया गया। वहीं, ऊपरी नवीन शिवालय में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर दूध एवं पवित्र जल अर्पित किया। जलाभिषेक का क्रम पूरे दिन जारी रहा।

श्री रवीन्द्र गोयल ने बताया कि सावन मास के प्रथम सोमवार से लेकर अंतिम सोमवार तक प्रत्येक सोमवार को प्राचीन गुफा वाले शिवालय में पाँच बार विधिवत रुद्राभिषेक कराया जाता है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी आस्था एवं उत्साह के साथ सम्मिलित होते हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। श्रद्धा और भक्ति से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों को सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन एवं जलाभिषेक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंदिर के सेवादार एवं स्वयंसेवक पूरे दिन तत्पर रहे। दर्शन एवं जलाभिषेक के उपरांत मंदिर के निकासी द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए खीर प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

About Author

rashtratimesnewspaper

राष्ट्र टाइम्स हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र है, जो 1981 में शुरू किया गया था। यह समाचारपत्र भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित है और हर सप्ताह जारी किया जाता है। इस समाचारपत्र के उद्देश्य के रूप में देश और विदेश की ताजा घटनाओं की विस्तृत विवरण प्रदान करना और आधुनिक समाज में जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राष्ट्र टाइम्स को नई दिल्ली के प्रमुख समाचारपत्रों में से एक माना जाता है जिसका पैमाना देश और दुनिया भर में बड़े वर्गों तक होता है। इस समाचारपत्र का मुख्य आधार हिंदी भाषा है जिससे उन लोगों तक समाचार पहुंचता है जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं।

इस समाचारपत्र में व्यापक क्षेत्रों पर विशेषज्ञता वाले न्यूज रिपोर्टरों और लेखकों की टीम है, जो उन विषयों पर विस्तृत रूप से विचार करते हैं जो उन्हें महत्वपूर्ण लगते हैं।

See author's posts

Post navigation

Previous: ओशावा (कनाडा) में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया
Next: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए एनडीएमसी ने तेज की व्यापक तैयारियां

संबंधित कहानियां

WhatsApp Image 2026-10-14 at 18.18.33
1 min read
  • धार्मिक

अहिल्या उद्धार से राम वन-गमन तक की लीलाओं ने मोहा मन, भावुक हुए दर्शक

rashtratimesnewspaper October 15, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-16 at 05.41.17
1 min read
  • धार्मिक

भागवत कथा : परम शांति के लिए भक्ति उच्च मार्ग है: ठाकुर कृष्णचन्द्र शास्त्री: ललित मोहन बंसल

rashtratimesnewspaper September 16, 2026 0
WhatsApp Image 2026-09-16 at 18.36.07
1 min read
  • धार्मिक

बैकुंठवासी मचान वाले बाबा की प्रथम पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थापना

rashtratimesnewspaper September 16, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

जस्टिस कौल किताब में चंद्रचूड़ पर दावे, कांग्रेस ने सरकार को घेरा pexels-photo-8693379 1
  • राजनीति

जस्टिस कौल किताब में चंद्रचूड़ पर दावे, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

October 25, 2026 0
ईरान विदेश मंत्री बोले, युद्ध दोबारा हुआ तो भी नीतियां नहीं बदलेंगी pexels-photo-31468386-1 2
  • दुनिया

ईरान विदेश मंत्री बोले, युद्ध दोबारा हुआ तो भी नीतियां नहीं बदलेंगी

October 25, 2026 0
वाराणसी एयर शो: नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा वायुसेना का प्रदर्शन pexels-photo-31351552 3
  • राष्ट्रीय

वाराणसी एयर शो: नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा वायुसेना का प्रदर्शन

October 25, 2026 0
आईफोन ड्यूओ की बिक्री शुरू, फोल्डेबल बाज़ार पर Apple की नज़र pexels-photo-4313857-1 4
  • तकनीक

आईफोन ड्यूओ की बिक्री शुरू, फोल्डेबल बाज़ार पर Apple की नज़र

October 25, 2026 0
इंडिगो नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू करेगी 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें pexels-photo-16108899-2 5
  • बिज़नेस

इंडिगो नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू करेगी 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

October 25, 2026 0

हो सकता है आप चूक गए हों

pexels-photo-8693379
1 min read
  • राजनीति

जस्टिस कौल किताब में चंद्रचूड़ पर दावे, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

PULKIT CHATURVEDI October 25, 2026 0
pexels-photo-31468386-1
1 min read
  • दुनिया

ईरान विदेश मंत्री बोले, युद्ध दोबारा हुआ तो भी नीतियां नहीं बदलेंगी

PULKIT CHATURVEDI October 25, 2026 0
pexels-photo-31351552
1 min read
  • राष्ट्रीय

वाराणसी एयर शो: नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा वायुसेना का प्रदर्शन

PULKIT CHATURVEDI October 25, 2026 0
pexels-photo-4313857-1
1 min read
  • तकनीक

आईफोन ड्यूओ की बिक्री शुरू, फोल्डेबल बाज़ार पर Apple की नज़र

PULKIT CHATURVEDI October 25, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • जस्टिस कौल किताब में चंद्रचूड़ पर दावे, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • ईरान विदेश मंत्री बोले, युद्ध दोबारा हुआ तो भी नीतियां नहीं बदलेंगी
  • वाराणसी एयर शो: नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा वायुसेना का प्रदर्शन
  • आईफोन ड्यूओ की बिक्री शुरू, फोल्डेबल बाज़ार पर Apple की नज़र
  • इंडिगो नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू करेगी 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.