Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Youtube
  • X (Twitter)
  • Instagram

Rashtra Times

Largest Hindi Weekly newspaper of india

Primary Menu
  • Home
  • राजनीति
  • E-Paper
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • तकनीक
  • Astrology
  • मनोरंजन
  • Astrology
  • बिज़नेस
  • Polls
  • स्वास्थ्य
  • खेल
वीडियो समाचार
  • Home
  • 2026
  • June
  • 13
  • Uncategorized
  • नई दिल्ली में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को नई दिशा: एनडीएमसी ने शुरू की ‘डी.आर.ओ.पी.’ पहल
  • Uncategorized

नई दिल्ली में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को नई दिशा: एनडीएमसी ने शुरू की ‘डी.आर.ओ.पी.’ पहल

PULKIT CHATURVEDI June 13, 2026 1 min read
153768-cdb8a7df-0a36-4727-827e-8f7dfb8c3a6b

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजधानी को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “डी.आर.ओ.पी.” (Develop Responsible Outlook for Plastic) परियोजना का शुभारंभ किया। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने किआ इंडिया एवं इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की।

इस अवसर पर श्री चहल ने पुनर्चक्रित प्लास्टिक अपशिष्ट से निर्मित डी.आर.ओ.पी. सामुदायिक कूड़ेदानों का लोकार्पण किया तथा प्लास्टिक कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही एनडीएमसी क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, पृथक्करण और पुनर्चक्रण की एक व्यवस्थित व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनडीएमसी क्षेत्र स्थित वाल्मीकि बस्ती से की गई थी। उन्होंने कहा कि संसद, केंद्रीय मंत्रालयों और विदेशी दूतावासों वाले एनडीएमसी क्षेत्र में शुरू की गई हर स्वच्छता पहल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेश देती है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सार्थक प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव बनते हैं।

श्री चहल ने बताया कि एनडीएमसी वर्ष 2021 से आईपीसीए के सहयोग से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। इस साझेदारी के अंतर्गत अब तक 115 एरोबिन स्थापित किए गए हैं, 62,958 किलोग्राम गीले कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया गया है तथा 10,013 किलोग्राम कम्पोस्ट का उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि डी.आर.ओ.पी. परियोजना के माध्यम से पूरे एनडीएमसी क्षेत्र में विशेष प्लास्टिक संग्रहण डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, परिवहन और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

एनडीएमसी परिषद सदस्य श्री अनिल वाल्मीकि ने किआ इंडिया और आईपीसीए की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना राजधानी के हृदय स्थल नई दिल्ली में प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा है तथा इसके समाधान के लिए जन-जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एवं मार्केटिंग) श्री अतुल सूद ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे शहरी भारत में टिकाऊ और संगठित अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किआ इंडिया जिम्मेदार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने और व्यवहारगत परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, आईपीसीए के सचिव श्री अजय गर्ग ने प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। आईपीसीए की उपनिदेशक डॉ. राधा गोयल ने परियोजना की कार्यप्रणाली, संभावित प्रभाव और इसे देश के अन्य शहरों में लागू किए जाने की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एनडीएमसी परिषद सदस्य, आरडब्ल्यूए, मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल नई दिल्ली के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. को स्वच्छ भारत मिशन, मिशन लाइफ (LiFE) और विकसित भारत @2047 के विजन को आगे बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और सतत विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

About Author

PULKIT CHATURVEDI

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रीत विहार में 16 जून को भव्य शुक्राना कीर्तन समागम का आयोजन
Next: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका

संबंधित कहानियां

164001-0cf70153-352a-4a60-b543-5bb994f49d68-869
1 min read
  • Uncategorized

राधा रसिक की प्रथम जयंती श्रद्धा, सेवा और स्मरण के साथ मनाई गई

PULKIT CHATURVEDI June 18, 2026 0
164001-0cf70153-352a-4a60-b543-5bb994f49d68-873
1 min read
  • Uncategorized

राधा रसिक की प्रथम जयंती श्रद्धा, सेवा और स्मरण के साथ मनाई गई

PULKIT CHATURVEDI June 18, 2026 0
images-3a1dcc38-1bb2-42a5-be85-76aefca23ae2-4729
1 min read
  • Uncategorized

मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, भाजपा ‘मुंह से स्वदेशी, मन से विदेशी’: अखिलेश यादव

PULKIT CHATURVEDI June 14, 2026 0

लेखक के बारे में

Vijay Shankar Chaturvedi

ट्रेंडिंग समाचार

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13 1
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

July 28, 2026 0
संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान WhatsApp Image 2026-07-27 at 12.14.55 2
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान

July 28, 2026 0
निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.38.40 3
  • धार्मिक

निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

July 28, 2026 0
राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.34.59 (1) 4
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

July 28, 2026 0
राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 30, नई दिल्ली, 26 जुलाई से 01 अगस्त 2026 logo-180 5
  • E-Paper

राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 30, नई दिल्ली, 26 जुलाई से 01 अगस्त 2026

July 25, 2026 0
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on LinkedIn

हो सकता है आप चूक गए हों

WhatsApp Image 2026-07-27 at 19.24.13
  • तकनीक
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 12.14.55
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.38.40
1 min read
  • धार्मिक

निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-27 at 16.34.59 (1)
1 min read
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

rashtratimesnewspaper July 28, 2026 0

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

नवीनतम

  • नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और वेबहैक सॉल्यूशंस के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगी अत्याधुनिक साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग
  • संस्कारों और पौरोहित्य कर्म की प्रासंगिकता पर मंथन, अंतर्राष्ट्रीय पौरोहित्य सम्मेलन में जुटे देश-विदेश के विद्वान
  • निरंकारी कॉलोनी में सेक्टर स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन, सत्गुरु की शिक्षाओं पर चलने का दिया संदेश
  • राकेश थपलियाल एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव निर्विरोध निर्वाचित
  • राष्ट्र टाइम्स, वर्षः 46, अंकः 30, नई दिल्ली, 26 जुलाई से 01 अगस्त 2026

श्रेणियाँ

  • E-Paper
  • Uncategorized
  • खेल
  • तकनीक
  • दुनिया
  • धार्मिक
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित rashtratimes | MoreNews by AF themes.