लोकसभा चुनाव की तैयारी करें: अरविंदर सिंह लवली
![](https://i0.wp.com/rashtratimes.com/wp-content/uploads/2024/01/lovely.jpg?fit=640%2C652&ssl=1)
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान किया।
लवली ने कहा कि समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उन सभी लोगों को बेनकाब करें जिन्होंने लोकसभा, दिल्ली विधानसभा और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में वोट पाने के लिए लोगों से ‘झूठे वादे’ किए।
उन्होंने कार्यकतार्ओं से दिल्ली के लोगों को कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और उनके शासनकाल में शहर में हुए अभूतपूर्व विकास के बारे में याद दिलाने को कहा। लवली ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है, चाहे वह केंद्र की हो या दिल्ली की।