दिल्ली NCR। श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा दिल्ली NCR शाखा द्वारा गोग्रास संकलन अभियान के अंतर्गत भव्य गोमहिमा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोसेवा, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं कॉर्पोरेट मामलात राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्रजी अणथवाल ने की, जबकि दिल्ली सांसद मनोज तिवारी एवं विधायक डॉ. अनिल गोयल अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता के प्रति श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ हुआ। स्वागताध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि गोग्रास केवल दान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है।
मुख्य अतिथि हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गोसेवा भारतीय जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण आधार रही है। उन्होंने कहा कि श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा चलाया जा रहा गोग्रास संकलन अभियान समाज को सेवा, संवेदना और संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।
सांसद मनोज तिवारी ने गोमाता को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि गोसेवा में किया गया योगदान केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि पर्यावरण, कृषि और समाज कल्याण से जुड़ा पुण्य कार्य है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बिंदल ने अपने उद्बोधन में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के रचनात्मक गोसेवा महाभियान के संस्थापक परम श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानन्दजी महाराज के पावन संकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वैदिक गोउत्पाद फाउंडेशन द्वारा पंचगव्य से निर्मित घी, मिठाइयां, आयुर्वेदिक औषधियां, हर्बल कॉस्मेटिक्स, गोकृषि अन्न एवं गोदुग्ध उत्पाद वेदलक्षणा स्टोर तथा ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवियों डॉ. हरिओम पंवार, पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, अनामिका अंबर एवं रुचि चतुर्वेदी ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से गोमाता, भारतीय संस्कृति, सेवा भाव और राष्ट्रधर्म का संदेश दिया। कवियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस दौरान गोग्रास संकल्प से जुड़े गोभक्तों का अतिथियों द्वारा सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के संचालन में पथमेड़ा के CEO आलोक सिंघल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गर्ग, एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एस.एन. बंसल तथा मुख्य संरक्षक सुभाष अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन के मनोरथी पुरुषोत्तम बंसल द्वारा कवियों का सम्मान किया गया। अंत में एस.एन. बंसल एवं डॉ. वीरेंद्र गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, गोभक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेश गर्ग की सेवा एवं समर्पण की विशेष सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नरेश गोयल, मनोज अग्रवाल, सुरेश गर्ग, यशपाल गुप्ता, आलोक जाजावन, हरिः ॐ तायल, देवेंद्र जैन, संजय गर्ग, विनय सिंघल, राजीव केजरीवाल, अनिल अग्रवाल, सत्यभूषण जैन, मांगीलाल पारिक, पवन सर्राफ सहित बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे।
यह आयोजन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि गोसेवा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली सकारात्मक और रचनात्मक शक्ति है। श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा दिल्ली NCR शाखा का यह आयोजन गोग्रास संकलन अभियान को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन देने वाला सिद्ध हुआ।